राहुल ने स्पीकर से कहा- आपने मुझसे तन कर और पीएम से झुककर हाथ मिलाया; उन्होंने दिया जवाब

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला से कहा, "कुर्सी तक ले जाते समय आपने मुझसे तन कर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झुककर हाथ मिलाया।" इसपर स्पीकर ने कहा, “मेरी संस्कृति और संस्कार यही है कि बड़ों का झुककर और ज़रूरी हो तो पैर छूकर सम्मान करो और...बराबर वालों से बराबर का व्यवहार करो।”

Load More