राहुल ने संसद में दिखाई भगवान शिव की तस्वीर, स्पीकर के टोकने पर दी प्रतिक्रिया
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा, "सदन में कोई भी प्लेकार्ड/चिह्न नहीं दिखाया जा सकता।" बाद में राहुल ने कहा, "यहां पर दूसरी चीज़ों के चित्र दिखाए जा सकते हैं लेकिन शिवजी का चित्र नहीं दिखाया जा सकता?"