केंद्र सरकार ने 1993 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नया निदेशक बनाया है। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी के पूर्व निदेशक संजय कुमार मिश्रा को तीसरा एक्सटेंशन दिए जाने के केंद्र के आदेश को रद्द कर दिया था। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नवीन की नियुक्ति की पुष्टि की है।