रिहर्सल के दौरान आंध्र में 2 नौसेना अधिकारियों के पैराशूट आपस में उलझे, दोनों समुद्र में गिरे
विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में गुरुवार को रिहर्सल के दौरान भारतीय नौसेना के 2 अधिकारियों के पैराशूट आपस में उलझ गए जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, पैराशूट अनियंत्रित होने के चलते दोनों अधिकारी रेत के बजाय समुद्र में गिर गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को रेस्क्यू कर लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई है।