रोज़ 18 घंटे काम करता था, इतना परेशान हुआ कि बिना जॉब ऑफर के इस्तीफा दे दिया: पूर्व EY कर्मी
'काम के दबाव से' सीए एना पेरायिल की मौत पर ईवाई इंडिया के चेयरमैन राजीव मेमानी के लिंक्डइन पोस्ट पर कंपनी के एक पूर्व कर्मचारी ने कमेंट किया है कि उससे 17-18 घंटे/दिन काम करने को कहा गया था। पूर्व कर्मी ने कहा, "मैं इतना परेशान हो गया था कि मैंने बिना दूसरे जॉब ऑफर के ही इस्तीफा दे दिया।"