रोज़ 50 सीढ़ी चढ़ना सेहत के लिए 10,000 कदम चलने जितना ही फायदेमंद है: स्टडी
मेडिकल जर्नल 'एथेरोस्क्लेरोसिस' में छपे अध्ययन के मुताबिक, रोज़ 50 सीढ़ी चढ़ना सेहत के लिए 10,000 कदम चलने जितना फायदेमंद है। 4.5 लाख वयस्कों पर हुए इस अध्ययन के अनुसार, 50 सीढ़ी चढ़ने से हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारी होने का खतरा 20% कम होता है। सीढ़ी चढ़ने से लिपिड प्रोफाइल और कार्डियो-रेस्पिरेट्री फिटनेस बेहतर होती है।