रोज़ आधी रात को सोने से मेटाबॉलिज़्म पर पड़ता है प्रभाव और बढ़ता है स्ट्रेस : डॉक्टर
हैदराबाद में यशोदा हॉस्पिटल्स में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर दिलीप गुडे ने बताया है कि रोज़ाना आधी रात को सोने से मेटाबॉलिज़्म पर प्रभाव पड़ता है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में बढ़ोतरी होती है। बकौल डॉक्टर, आधी रात को सोने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में अपनी नींद को घटा देते हैं जो उनके लिए गंभीर साबित हो सकता है।