रोज़ एक गिलास दूध पीने से आंत के कैंसर का खतरा 17% तक हो सकता है कम: ऑक्सफोर्ड की रिसर्च
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा की गई एक रिसर्च के मुताबिक, दूध आंत के कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, रोज़ाना एक गिलास दूध (300 मिलीग्राम कैल्शियम) पीने से इसका खतरा 17% तक कम हो सकता है। नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल के अनुसार, 17 वर्षों तक की गई स्टडी में 12,251 लोग शामिल थे।