रोज़ के ₹1.40 लाख कमा रहा था यूपी में नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री चलाने वाला शख्स
'दैनिक भास्कर' के अनुसार, गोरखपुर (यूपी) में नकली पनीर बनाने वाले खालिद से पूछताछ में सामने आया है कि फैक्ट्री में रोज़ाना 40 क्विंटल पनीर बनता था जिसकी लागत ₹125/ किलोग्राम आती थी। इसे ₹160/ किलोग्राम में बेचा जाता था और वह प्रति किलोग्राम ₹35 कमा रहा था। इस कैलकुलेशन से उसकी रोज़ की कमाई ₹1.40 लाख थी।