रोज़ करीब 13 घंटे पढ़ता था, कभी कोचिंग नहीं ली: UPSC टॉपर अनुज अग्निहोत्री के पिता
एमबीबीएस करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में टॉप करने वाले डॉ. अनुज अग्निहोत्री के पिता ने बताया है कि अनुज ने परीक्षा की तैयारी के लिए कभी कोई कोचिंग नहीं ली। उन्होंने कहा, "यह सब उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है। वह रोज़ाना करीब 13 घंटे पढ़ाई करते थे। हमें अपने बेटे पर गर्व है।"