रोज़ाना दाल खाने से क्या होता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया
फिटनेस डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अश्लेषा जोशी के मुताबिक, रोज़ाना दाल खाने से पाचन, मांसपेशियों और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। बकौल न्यूट्रिशनिस्ट, अधिक मात्रा में अचानक दाल खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।