रोज़ाना भीख में ₹63 लाख दे देते हैं लखनऊवासी, एक भिखारी के बैंक खाते में है ₹13 लाख: सर्वे
लखनऊ नगर निगम, समाज कल्याण विभाग और ज़िला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सर्वे के मुताबिक, लखनऊवासी रोज़ाना भीख में ₹63 लाख दे देते हैं। एक भिखारी ने अधिकारियों को बताया कि उसने अपने बैंक खाते में ₹13 लाख जमा किए हैं और उसे सरकारी सुविधा नहीं चाहिए बल्कि सिर्फ भीख मांगने की अनुमति दी जाए।