रोज़ाना महज़ 10 मिनट प्रकृति के बीच रहकर बूस्ट कर सकते हैं मेंटल हेल्थ: स्टडी
साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, रोज़ाना 10 मिनट तक प्रकृति के बीच रहकर व्यक्ति अपनी मेंटल हेल्थ को बूस्ट कर सकता है। मेंटल हेल्थ के डेटा पर 30-वर्षों के रिसर्च में पाया गया कि वयस्क रोज़ाना 10 मिनट प्रकृति के बीच रहकर दिमागी स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। कैंपिंग और गार्डनिंग से तनाव दूर होता है।