'रंग दे बसंती' में 9 मिनट का रोल कर मैं अमर हो गया: ऐक्टर आर. माधवन
ऐक्टर आर. माधवन ने कहा है कि वह फिल्म 'रंग दे बसंती' में 9 मिनट का रोल कर अमर हो गए। उन्होंने कहा, "आज भी जब रंग दे बसंती पर बात होती है तो मेरा नाम उससे जोड़ा जाता है।" उन्होंने कहा कि वह फिल्म में सिद्धार्थ का किरदार निभाने वाले थे लेकिन लंबे बालों के कारण नहीं कर सके।