रंग बदलने की रफ्तार से तो पलटिस कुमार को भी 'गिरगिट रत्न' देना चाहिए: तेज प्रताप
आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने बिहार में नीतीश कुमार द्वारा महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किए जाने के बाद ट्वीट किया है, "गिरगिट तो बस यूं ही बदनाम है।" उन्होंने आगे लिखा, "रंग बदलने की रफ्तार से तो पलटिस कुमार को भी 'गिरगिट रत्न' से सम्मानित करना चाहिए।"