रईस महिला के घर में झाड़ू-पोछा करती थी बेटी, मज़दूरी मांग रही मां को मालकिन ने जड़े 11 थप्पड़
बरेली (यूपी) में एक रईस महिला के घर में झाड़ू-पोछा का काम करने वाली लड़की की मां द्वारा उसकी मज़दूरी मांगने पर महिला ने सरेआम उसे एक-के-बाद-एक 11 थप्पड़ जड़ दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि महिला ने बेटी का 8-महीने से वेतन नहीं दिया। बकौल पीड़िता, अस्पताल में भर्ती बेटी के कहने पर वह रुपए मांगने गई थी।