रक्षा मंत्री ने सेना प्रमुख से केरल में सहायता व बचाव के लिए सेना तैनात करने को कहा
वायनाड (केरल) में मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से बात कर उन्हें प्रभावित इलाके में सहायता व बचाव के लिए सेना तैनात करने को कहा है। बकौल रिपोर्ट्स, प्रभावित इलाकों में सेना की टीम पहुंच चुकी है। गौरतलब है, हादसे में अबतक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।