रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर में किया पाकिस्तान द्वारा गिराए गए गोला-बारूदों का जायज़ा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बादामी बाग छावनी में उन गोला-बारूद व अन्य हथियारों के अवशेषों का जायज़ा लिया जो पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में गिराए थे। उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के दौरान...आपने जो किया, उस पर गर्व है...मैं हर भारतीय की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।"