रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू में फहराया 108 फीट ऊंचा तिरंगा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को जम्मू के अखनूर सीमावर्ती क्षेत्र में 108 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके अलावा रक्षा मंत्री ने एक ऐतिहासिक संग्रहालय का भी उद्घाटन किया। इस संग्रहालय में जम्मू-कश्मीर में अनेक युद्धों में इस्तेमाल किए गए हथियारों और युद्ध के नायकों की मूर्तियों को प्रदर्शित किया गया है।