रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिसर्च सेंटर में राइफल व पिस्टल से साधा निशाना, शेयर कीं तस्वीरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को महू (मध्य प्रदेश) स्थित एडवांस्ड इनक्यूबेशन ऐंड रिसर्च सेंटर व इन्फैंट्री म्यूज़ियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर रायफल व पिस्टल से निशाना भी साधा। राजनाथ सिंह ने X पर दौरे की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "डिफेंस में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इस म्यूज़ियम को देखने ज़रूर आना चाहिए।"

Load More