रक्षा मंत्रालय ने 2 रक्षा सौदे पर किए साइन, वायुसेना को सैटेलाइट व नौसेना को मिलेंगी टॉरपीडो

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए ₹4,106 करोड़ के दो रक्षा समझौतों पर साइन किए हैं। इसके तहत वायुसेना को ₹2,563 करोड़ की लागत वाला स्वदेशी GSAT-7C संचार सैटेलाइट मिलेगा, जबकि नौसेना को ₹1,543 करोड़ के वरुणास्त्र टॉरपीडो मिलेंगे। इनसे सुरक्षित संचार, पनडुब्बी रोधी क्षमता और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मज़बूत होगी।

Load More