रक्षा मंत्रालय ने एचएएल से 12 सुखोई जेट खरीदने के लिए ₹13,500 करोड़ का किया करार
रक्षा मंत्रालय ने 12 सुखोई जेट खरीदने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ ₹13,500 करोड़ का समझौता किया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विमान में 62.6% हिस्सा घरेलू सामग्री का होगा जबकि प्रमुख कलपुर्जों का निर्माण भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इससे हमारे सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ेगी।