सरकार ने ₹25,000 तक के इनाम के साथ गणतंत्र दिवस से पहले शुरू की नई क्विज़ सीरीज़
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने MyGov प्लैटफॉर्म के सहयोग से गणतंत्र दिवस 2025 से पहले क्विज़ सीरीज़ शुरू की है। 13 दिसंबर तक 'भारत की सांस्कृतिक विरासत और परंपराएं' क्विज़ में हिस्सा लिया जा सकता है जिसमें पहला पुरस्कार ₹25,000, दूसरा ₹15,000 और तीसरा ₹10,000 का है। वहीं, शीर्ष 250 प्रतिभागियों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का निमंत्रण कार्ड मिलेगा।