रक्षाबंधन को लेकर दिल्ली पुलिस का 'बंधन' वाला पोस्ट हुआ वायरल
रक्षाबंधन को लेकर X पर दिल्ली पुलिस का पोस्ट वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने लिखा, "रक्षाबंधन मनाने जा रहे हो? तो एक बंधन और याद रखना- कार की सीट बेल्ट और हेलमेट का पट्टा। रक्षाबंधन भी सुरक्षाबंधन भी।" एक व्यक्ति ने कमेंट किया, "एक चीज़ जोड़ना चाहूंगा- स्कूटी/बाइक चलाते समय मांझे को लेकर सतर्क रहें।"