रक्षाबंधन पर ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने पैपराज़ी को बांधी राखी, वीडियो आया सामने
रक्षाबंधन के अवसर पर ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शूट पर जाने से पहले पैपराज़ी को राखी बांधी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान पैपराज़ी ने जाह्नवी को राखी का शगुन देने के लिए अपनी जेब से रुपए निकाले लेकिन जाह्नवी ने रुपए लेने से इनकार कर दिया और वहां से शूट के लिए चली गईं।