रक्षाबंधन पर कोलकाता रेप-मर्डर के आरोपी की बहन ने किया भाई को फांसी दिए जाने का समर्थन
कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के आरोपी संजय रॉय की बहन ने रक्षाबंधन के दिन 'एबीपी न्यूज़' से बातचीत में भाई को फांसी की सज़ा दिए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने 'क्या संजय को फांसी दी जानी चाहिए?' पर कहा, "कोर्ट अगर उसे दोषी मानती है तो हां...कोई बहन नहीं चाहेगी कि उसके भाई के साथ ऐसा हो।"