रक्षाबंधन पर जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास मुस्लिम महिलाओं ने सैनिकों को बांधी राखी
रक्षाबंधन के त्यौहार पर जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सोना गांव में स्थानीय मुस्लिम महिलाओं ने सेना के जवानों को राखी बांधी और मिठाइयां खिलाईं। सैनिकों के साथ त्यौहार मनाने का वीडियो सामने आया है। एक स्थानीय महिला ने कहा, "हम अपनी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं जो हमारी रक्षा करती है।"