रक्षाबंधन पर नोएडा में महिला ड्राइवर का नहीं काटा जाएगा चालान
रक्षाबंधन पर सोमवार को नोएडा (यूपी) में ट्रैफिक पुलिस महिला ड्राइवर का चालान नहीं काटेगी। पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाने वाली महिलाओं को हेलमेट भी बांटे। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "ट्रैफिक पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर नो चालान-डे मनाते हुए दोपहिया वाहनों पर सवार बहनों को जीवन रक्षा हेतु हेलमेट वितरित किए गए।"