रक्षाबंधन पर पीएम मोदी को स्कूली बच्चियों ने बांधीं राखियां, वीडियो आया सामने
रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को दिल्ली में कई स्कूली बच्चियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखियां बांधीं जिसका वीडियो सामने आया है। इस दौरान एक बच्ची ने प्रधानमंत्री को एक खास राखी भी बांधी जिस पर प्रधानमंत्री और उनकी दिवगंत मां की तस्वीर लगी है। उस राखी पर 'एक पेड़ मां के नाम' का संदेश लिखा हुआ है।