रक्षाबंधन पर शेयर बाज़ार खुलेगा या रहेगा बंद? गोल्ड-सिल्वर की ट्रेडिंग होगी या नहीं?
28 अगस्त को रक्षाबंधन के मौके पर BSE और NSE खुले रहेंगे और सामान्य कारोबार होता रहेगा। इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग जारी रहेगी। वहीं, MCX पर भी गोल्ड-सिल्वर की दोनों सत्रों में ट्रेडिंग होगी, जबकि इस दिन सेटलमेंट हॉलिडे भी नहीं है। अब बाज़ार की अगली छुट्टी 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर होगी।