रक्षाबंधन पर सोना ₹3300 हुआ सस्ता, चांदी का ₹5000 गिरा भाव
रक्षाबंधन पर शुक्रवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। सर्राफा असोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹3,300 गिरकर ₹1,62,400 प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि चांदी का भाव ₹5,000 टूटकर ₹2,45,500 प्रति किलो पर आ गया। सोने की कीमत में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और तीन दिनों में यह ₹4,700 सस्ता हो चुका है।