रक्षाबंधन से पहले गाज़ियाबाद में केमिकल से बनाया जा रहा 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला कराया गया नष्ट

रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने गाज़ियाबाद में 10 क्विंटल छेना रसगुल्ला ज़ब्त किया है। अधिकारी सुरेश मिश्रा ने बताया कि रसगुल्ले कथित तौर पर स्टार्च और सोडियम फॉर्मेल्डिहाइड सल्फोक्सिलेट जैसे केमिकल के इस्तेमाल से बनाए जा रहे थे। बकौल अधिकारी, मिठाइयों को नष्ट कर दिया गया है और लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Load More