रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 22 फरवरी को गोवा में करेंगे शादी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपने बॉयफ्रेंड व ऐक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ 22 फरवरी को गोवा में शादी करेंगी। बकौल रिपोर्ट्स, दोनों तकरीबन 3 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों की शादी कथित तौर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में होगी। इससे पहले भी दोनों की शादी की खबरें सामने आई थीं।