रक्षा खरीद परिषद ने 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
'एएनआई' ने रक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया है कि रक्षा खरीद परिषद ने 26 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है जिनमें 22 राफेल एम और 4 ट्विन सीटर ट्रेनर वर्ज़न शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, परिषद ने भारतीय नौसेना के लिए स्कॉर्पीन क्लास के 3 सबमरीन की खरीद के प्रस्ताव को भी मंज़ूरी दी।