रक्षा मंत्रालय ने ₹4,276 करोड़ के हथियार खरीद के लिए तीन प्रस्तावों को दी मंज़ूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की बैठक में ₹4,276 करोड़ के तीन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंज़ूरी दे दी गई। इन प्रस्तावों में एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल हेलिना, लॉन्चर और अन्य संबंधित सहायक उपकरणों की खरीद शामिल है। बकौल मंत्रालय, इन रक्षा उत्पादों के शामिल होने से सेना और अधिक सशक्त हो जाएगी।