रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ सीट पर बीजेपी को दिलाई लगातार 9वीं जीत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ (यूपी) से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीत गए हैं और यह लखनऊ में बीजेपी की लगातार 9वीं जीत है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविदास मेहरोत्रा (सपा) को 1.35 लाख मतों के अंतर से हराया। बीजेपी 1991 से यह सीट जीत रही है और 1991-2009 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यहां से सांसद थे।