रक्षाबंधन पर यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त रहेगा सफर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि रक्षाबंधन के मौके पर 29 अगस्त की रात 12 बजे से 31 अगस्त की रात 12 बजे तक यूपी की सरकारी बसों में महिलाओं के लिए सफर मुफ्त रहेगा। इससे पहले रक्षाबंधन पर यूपी के 14 शहरों में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर का आदेश जारी हुआ था।