रचिन रवींद्र की दादी ने उतारी उनकी 'नज़र', वायरल हुआ वीडियो
बेंगलुरु में दादा-दादी के घर पहुंचे न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र की 'नज़र उतारती' उनकी दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुरुवार को न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को हराकर विश्व कप-2023 के सेमीफाइनल के लिए लगभग क्वॉलिफाई कर लिया। गौरतलब है, रचिन के पिता व सॉफ्टवेयर सिस्टम आर्किटेक्ट रवि कृष्णमूर्ति 1990 के दशक में न्यूज़ीलैंड गए थे।