रचिन रवींद्र ने जीता अक्टूबर महीने का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

वनडे विश्व कप-2023 में शानदार प्रदर्शन कर रहे न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र ने भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक को पछाड़कर अक्टूबर का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। रचिन ने इस टूर्नामेंट में पिछले महीने 6 मुकाबलों में 81.20 की औसत से 406 रन बनाए और 2 शतक जड़े थे।

Load More