रजनीकांत और मैंने एक-दूसरे पर भद्दी टिप्पणी नहीं करने का फैसला लिया है: कमल हासन
अभिनेता कमल हासन ने बताया है कि रजनीकांत और उन्होंने कई फिल्मों में साथ काम करने के बाद एक-दूसरे के साथ काम नहीं करने का फैसला किया था। उन्होंने कहा, "हमने यह भी फैसला किया था कि एक-दूसरे के बारे में कभी भी भद्दी टिप्पणी नहीं करेंगे। हमारे बीच कोई ईर्ष्या नहीं है, बस दो अलग-अलग रास्ते हैं।''