रजनीकांत के स्टारडम के दम पर टिकी है 'जेलर 2': रिव्यू
हिंदुस्तान टाइम्स ने 'जेलर 2' को तीन स्टार देते हुए अपनी समीक्षा में लिखा कि यह फिल्म रजनीकांत के स्टारडम के दम पर टिकी रहती है। समीक्षा के मुताबिक, रजनीकांत के प्रशंसकों के अलावा फिल्म में दूसरों के लिए खास कुछ नहीं है। बकौल रिव्यू, 75-वर्षीय रजनीकांत दादा का किरदार निभाने के बावजूद युवा नायकों पर भारी पड़ते हैं।