रजनीकांत व अमिताभ की 'वेट्टैयन' ने 2 दिन में दुनियाभर में कमाए ₹100 करोड़ से अधिक
इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, अभिनेता रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'वेट्टैयन' ने 2 दिनों में दुनियाभर में ₹100 करोड़ से अधिक कमाए हैं। 'वेट्टैयन' ने दुनियाभर में पहले दिन ₹64 करोड़ कमाए थे। इसी के साथ 'वेट्टैयन' इस साल ₹100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने वाली पांचवीं तमिल जबकि 25वीं भारतीय फिल्म बन गई है।