रजनी पाटिल को जिस तरह से निलंबित किया गया वह अपमानजनक था: जया बच्चन
सपा सांसद जया बच्चन ने कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल को संसद की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग करने के चलते निलंबित किए जाने पर कहा है, "मुझे लगता है यह अपमानजनक तरीके से किया गया।" उन्होंने कहा, "अगर उन्हें (संसद) लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो मामले को (जांच) कमेटी को भेजना चाहिए। पता नहीं ऐसा किया गया या नहीं।"