रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने दुनियाभर में ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के अनुसार, रजनीकांत अभिनीत 'जेलर' फिल्म ने दुनियाभर में ₹500 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। बकौल विजयबालन, तमिल सिनेमा में ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करने वाली 'जेलर' तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले '2.0' और 'पोन्नियिन सेलवन: 1' ने ₹500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था।