रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के चेन्नई वाले घर से चोरी हुए सोने और हीरों के गहने, एफआईआर दर्ज
ऐक्टर रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके चेन्नई वाले घर से सोने और हीरों के गहने चोरी हो गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उनके घर में काम करने वाले कुछ लोगों को लॉकर में रखे गहनों और उसकी चाबी की जानकारी थी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।