रजनीकांत को 'जेलर' की सफलता के बाद मिला ₹100 करोड़ का चेक व बीएमडब्ल्यू: ट्रेड ऐनालिस्ट

ट्रेड ऐनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने दावा किया है कि अभिनेता रजनीकांत को उनकी हालिया फिल्म 'जेलर' की सफलता के बाद ₹100 करोड़ का चेक और ₹1.24 करोड़ की बीएमडब्ल्यू कार मिली है। उन्होंने 'X' पर लिखा, "कलानिधि मारन (सन पिक्चर्स के संस्थापक) ने फिल्म के मुनाफे के हिस्से के तौर पर रजनीकांत को चेक और कार दी है।"

Load More