रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के 'पापा संघी नहीं हैं' बयान को लेकर विवाद के बीच किया उनका बचाव
ऐक्टर रजनीकांत ने अपनी बेटी ऐश्वर्या के 'पापा संघी नहीं हैं' बयान पर जारी विवाद के बीच उनका बचाव किया है। उन्होंने कहा, "ऐश्वर्या ने कभी नहीं कहा कि संघी बुरा शब्द है...उसने सिर्फ पूछा कि...उसके पापा जब आध्यात्मिक थे तब उन्हें यह टैग क्यों दिया गया।" ऐश्वर्या ने फिल्म 'लाल सलाम' के इवेंट में 'संघी' वाला बयान दिया था।