रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के साथ तिरुमाला मंदिर के किए दर्शन
दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने 72वें जन्मदिन के तीन दिनों के बाद गुरुवार को अपनी बेटी ऐश्वर्या के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन किए। इस दौरान दोनों ने 'सुप्रभात सेवा' में भी हिस्सा लिया और कई अनुष्ठान किए। इसके बाद दोनों ने कडपा में पेड्डा दरगाह का दौरा किया और वे अमीन पीर दरगाह भी गए।