रजनीकांत ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर छुए उनके पैर, तस्वीर हुई वायरल
अभिनेता रजनीकांत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की। अभिनेता द्वारा योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। गौरतलब है, रजनीकांत शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे थे और वह यूपी के सीएम के साथ अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'जेलर' देखेंगे।