रजनीकांत ने 'लाल सलाम' में कपिल देव के कैमियो की घोषणा की, उनके साथ शेयर की तस्वीर
अभिनेता रजनीकांत ने एलान किया है कि उनकी आगामी फिल्म 'लाल सलाम' में पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव कैमियो करेंगे। उन्होंने ट्विटर पर कपिल देव के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, "सबसे सम्मानित और अद्भुत कपिल देव जी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है।"